ब्रेकिंग न्यूज़

थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्‍टम विभाग ने पकड़ा पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर Bihar Co Action: निलंबित किए गए हड़ताली तीनों CO पर सख्ती...विभागीय कार्यवाही चलाकर सजा देने की तैयारी, कई अन्य सीओ को सस्पेंड करने की फाइल बढ़ी जल्द होने वाले हैं निलंबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत

Home / news / इस दिन NDA के साथ जाएंगे नीतीश, चिराग पासवान ने बता दिया BJP...

इस दिन NDA के साथ जाएंगे नीतीश, चिराग पासवान ने बता दिया BJP का पूरा प्लान

26-Jan-2024 11:19 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में सियासी उलटफेर होने की औपचारिक पुष्टि हो गयी है। अब तक सिर्फ कयास लगाये जा रहे थे कि बीजेपी और नीतीश कुमार क्या करने जा रहे हैं।  लेकिन अब खबर पक्की होने पर मुहर लग गयी है।  बीजेपी ने अपनी पुरानी सहयोगी पार्टियों को बता दिया है कि नीतीश कुमार से समझौता होने जा रहा है। बीजेपी ने पुराने सहयोगियों को ये भरोसा दिलाया है कि वे घबरायें नहीं, उनका नुकसान नहीं होने दिया जायेगा। 


चिराग पासवान ने कहा कि- हमारी पूरी नजर पल - पल बदल रही राजनीतिक माहौल पर है। बीते देर रात हमारी पार्टी की एक बड़ी बैठक हुई है। जिसमें राजनीतिक हालत पर चर्चा हुई है। इसके बाद पार्टी से जुड़े किसी भी फैसला के लिए मुझे अधिकृत किया गया है। मुझे लगता है कि दो -चार दिन में सबकुछ साफ़ हो जाएगा। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से लगातार हमारी बातचीत हुई है। हमारे सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। 


 मालूम हो कि, इससे पहले चिराग पासवान ने गुरुवार की रात मीडिया से बाचतीत के दौरान चिराग ने कहा कि बिहार की राजनीतिक गतिविधियों पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की भी नजर है। उन्होंने कहा कि यकीनन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शीर्ष नेतृत्व से भी राज्य के मौजूदा हालात पर चर्चा भी हुई है। पर मुझे लगता है कि जब तक सारी चीजें एक बार लगातार क्लियर नहीं हो जाती किसी भी तरीके की कोई भी टिप्पणी करना उचित नहीं होगी। चिराग ने जोर देकर कहा कि जो भी होगा बिहार के हित में होगा।


उधर, चिराग पासवान के बेहद करीबी माने जाने वाले नेता ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार को लेकर हो रहे घटनाक्रम की जानकारी दी। बैठक में चिराग पासवान ने अपने सहयोगियों से कहा कि उऩके पास केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का फोन कॉल आया था। अमित शाह ने ये जानकारी दी कि नीतीश कुमार से गठबंधन को लेकर बातचीत फाइनल हो रही है. लेकिन इससे चिराग नहीं घबरायें, बीजेपी अपने पुराने सहयोगियों की भावनाओं को सम्मान देगा।