ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस

इस दिन जारी होगी JDU के जिला प्रभारियों की सूची, संख्या के हिसाब से हिस्सेदारी देंगे नीतीश?

इस दिन जारी होगी JDU के जिला प्रभारियों की सूची, संख्या के हिसाब से हिस्सेदारी देंगे नीतीश?

03-Oct-2023 08:44 AM

By First Bihar

PATNA: जेडीयू के जिला प्रभारियों की सूची हफ्तेभर में जारी कर दी जाएगी। पिछले दिनों बैठक के दौरान सीएम नीतीश ने विधानसभा प्रभारियों की जगह जिला प्रभारी नियुक्त करने का निर्देश पार्टी पदाधिकारियों को दिया था। बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद जिसकी जितनी संख्या उसकी उतनी हिस्सेदारी की मांग उठने लगी है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या नीतीश कुमार अपनी पार्टी में इस फॉर्मूले को लागू करेंगे?


दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर पिछले दिनों सीएम नीतीश ने पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ अहम बैठकें की थीं। इसी दौरान सीएम ने विधानसभा प्रभारियों के साथ भी बैठक की थी। बैठक के दौरान सीएम ने निर्देश दिया था कि जेडीयू में विधानसभा प्रभारी की जगह जिला स्तर पर प्रभारी बनाएं जाएं। सीएम के निर्देश के बाद विधानसभा प्रभारियों को कार्यमुक्त कर दिया गया था और नए सिरे से जिला प्रभारियों की सूची बनाने का काम शुरू कर दिया गया था।


अब यह जानकारी निकलकर सामने आई है कि अगले एक हफ्ते के भीतर जेडीयू अपने जिला प्रभारियों की सूची जारी करेगी। जिला प्रभारियों की सूची जारी होने से पहले बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट सरकार ने जारी कर दी है। ऐसे में यह बड़ा सवाल है कि क्या जेडीयू जिला प्रभारियों की सूची जारी करने में जातीय गणना के आंकड़ों का ख्याल रखेगी?