ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित

Home / news / इस दिन होगी I.N.D.I.A की अहम बैठक, संयोजक बनाए जाएंगे नीतीश?

इस दिन होगी I.N.D.I.A की अहम बैठक, संयोजक बनाए जाएंगे नीतीश?

12-Jan-2024 05:12 PM

By First Bihar

PATNA: बड़ी खबर सियासी गलियारे से निकलकर सामने आ रही है। इंडी गठबंधन की बैठक की तारिख तय हो गई है। इंडी गठबंधन की अहम बैठक कल यानी 13 जनवरी को आयोजित की जाएगी। शनिवार को सुबह 11:30 बजे से बैठक शुरू होगी। बैठक की तारिख तय होने के बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन का संयोजक बनने की चर्चा तेज हो गई है।


दरअसल, बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए 26 से अधिक दलों को मिलाकर बनाए गए इंडी गठबंधन में संयोजक पद को लेकर लगातार खींचतान चल रही है। 19 दिसंबर को दिल्ली में हुई बैठक के दौरान ममता बनर्जी ने विपक्ष के पीएम उम्मीदवार के तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नाम का प्रस्ताव दिया था। ममता बनर्जी के प्रस्ताव पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने समर्थन किया था हालांकि संयोजक को लेकर किसी तरह की कोई चर्चा नहीं हुई थी।


सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा तेज थी कि ममता बनर्जी के प्रस्ताव से नीतीश कुमार नाराज हो गए और बैठक से निकल गए थे। नाराज नीतीश को मनाने के लिए बिहार कांग्रेस प्रभारी ने पहल की और नीतीश की बात राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन से कराई। इसके बाद यह बात सामने आई कि इंडी गठबंधन में शामिल कई दल नीतीश को संयोजक बनाने पर तैयार है और इंडी गठबंधन की होने वाली वर्चुअल बैठक में संयोजक के तौर पर उनके नाम का प्रस्ताव रखा जाएगा।


सूत्रों के मुताबिक, इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं की कल दिल्ली में होने वाली वर्चुअल बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार को गठबंधन का संयोजक बनाया जा सकता है। इसके साथ ही साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इंडिया गठबंधन का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। कहा जा रहा है कि नीतीश को संयोजक बनाए जाने पर इंडिया में शामिल ज्यादतर दल सहमत है, हालांकि ममता बनर्जी की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है।