शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
30-Sep-2023 01:16 PM
By First Bihar
DELHI : देश में अगले दो महीनों के अंदर पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनाव होना है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा बयान दिया है। गडकरी का कहना है, इस बार लोकसभा चुनावों में वो पोस्टर-बैनर नहीं लगवाएंगे। न ही चाय- पानी पिलवाएंगे। जिसको वोट देना है, वो खुद आकर देगा, जिसको नहीं देना है वो नहीं देगा।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नितिन गडकरी ने कहा कि - मैं चुनावों में रिश्वत नहीं लेता हूं और न किसी को भी ऐसा करने की अनुमति दूंगा। लेकिन, मुझे विश्वास है कि मैं ईमानदारी से आप सभी की सेवा कर सकूंगा। इस लोकसभा चुनाव के लिए मैंने फैसला किया है कि कोई बैनर या पोस्टर नहीं लगाया जाएगा। लोगों को चाय नहीं दी जाएगी। जिन्हें वोट देना है वे वोट देंगे और जिन्हें नहीं देना है वे नहीं देंगे। न ही मैं रिश्वत लूंगा और न ही मैं किसी को लेने दूंगा।
इसके आगे गडकरी ने कहा कि- मतदाता बहुत होशियार हैं और उन्हें हर उम्मीदवार से चुनावी सौगात मिली है। आज इस देश में जनता उसी उम्मीदवार को वोट देते हैं जो उन्हें लगता है कि उनके लिए सही है। लोग अक्सर पोस्टर लगाकर और चुनावी उपहार देकर चुनाव जीतते हैं। हालांकि मैं ऐसी रणनीतियों में विश्वास नहीं करता हूं। मैंने एक बार एक प्रयोग किया था और मतदाताओं को एक किलो मटन दिया था, लेकिन हम चुनाव हार गए। मतदाता बहुत स्मार्ट हैं।
आपको बताते चलें कि, नितिन गडकरी चुनावों में प्रलोभन को लेकर पहले ही कुछ इस तरह का बयान दे चुके हैं। 24 जुलाई को गडकरी महाराष्ट्र राज्य शिक्षक परिषद के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां वह चुनाव जीतने के तरीके बता रहे थे। गडकरी ने कहा कि चुनाव प्रलोभन से नहीं, बल्कि लोगों के दिलों में विश्वास और प्यार पैदा करके जीते जाते हैं।