मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
01-Nov-2024 08:14 PM
By First Bihar
DESK: झारखंड के जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन को रिजेक्टेड माल बताया था। जिसके बाद झारखंड की सियासत गर्म हो गयी थी। वही अब महाराष्ट्र में इम्पोर्टेड माल एक महिला कैडिडेट को कहा गया है जिसे लेकर वहां भी राजनीति तेज हो गयी है।
दरअसल एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना नेता और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महायुति उम्मीदवार शाइना एनसी को इम्पोर्टेड माल कह उद्धव ठाकरे गुट वाले शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत बुरे तरह फंस गए हैं। महिला कैंडिडेट को विवादित बयान देने के मामले में मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया है। सांसद अरविंद सावंत के खिलाफ शाइना ने नागपाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराया है।
दरअसल शाइना के चुनाव लड़ने को लेकर जब मीडिया ने सवाल अरविंद सावंत से पूछा तो उन्होंने कहा था कि हमारे यहां चुनाव में इम्पोर्टेड माल नहीं चलता। ओरिजिनल माल चलता है। इस बात की जानकारी मिलते ही शाइना एनसी ने एक्स पर लिखा कि “मैं महिला हूं, माल नहीं।" अरविंद सावंत को शाइना ने कहा कि अब आप बेहाल होंगे क्योंकि आपने महिला को माल कहा है। इस तरह की बात कहना सासंद अरविंद सावंत की मानसिकता को दिखाती है कि उनकी सोच महिलाओं के लिए किस तरह की है। ऐसे लोगों को जनता सबक सिखाएगी।
कौन हैं शाइना एनसी?
शाइना एक फैशन डिजाइनर हैं। पहले वो बीजेपी में थी लेकिन विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वो एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गयी। पार्टी ने उन्हें मुंबादेवी सीट से उम्मीदवार बनाया है। शाइना का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी और सिटिंग विधायक अमीन पटेल से होगा।
अरविंद सावंत के बयान से आहत शाइना ने कहा कि 'महाविनाश अघाड़ी' महिलाओं का सम्मान नहीं करते। लेकिन मां मुंबा देवी का आशीर्वाद हमारे साथ है। साइना ने सोशल मीडिया पर प्रोफाइल और फोटो अपडेट करते हुए लिखा कि “महिला हूं, माल नहीं”