आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल
01-Jun-2020 10:46 AM
MUMABI : बॉलीवुड म्यूजिशियन वाजिद खान को उसी कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया जहां फिल्म अभिनेता इरफान खान को दफन किया गया था। मौत के कुछ घंटे बाद ही वाजिद खान का अंतिम संस्कार वर्सोवा मुस्लिम कब्रिस्तान में किया गया है। उनके अंतिम संस्कार में बहुत कम लोगों को शामिल होने की अनुमति मिली।
वाजिद खान के भाई साजिद खान ने इस बात की पुष्टि की है कि वाजिद कोरोना संक्रमित में थे हालांकि उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। इसके पहले वाजिद को 2018 में भी हार्ट अटैक हो चुका था जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी कराई गई थी। रविवार की देर रात वाजिद खान की मौत हो गई थी। 43 साल के वाजिद का किडनी और गले में इन्फेक्शन के बाद मुंबई के चेंबूर स्थित सुरराणा सेठिया अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह पिछले तीन-चार दिनों से वेंटिलेटर पर थे।
आपको याद दिला दें कि 19 अप्रैल को बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की मौत हो गई थी। इरफान खान की मौत से बॉलीवुड अब तक उबरा भी नहीं था कि वाजिद खान की मौत की खबर आ गई। इरफान खान को भी वर्सोवा मुस्लिम कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया था।