ब्रेकिंग न्यूज़

“वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा हॉस्पिटल में घुसकर दबंगई, ऑफिसर को जमकर पीटा, सोने की चेन भी लूट ले गए बदमाश Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री की भी गई जान : हेलिकॉप्टर क्रैश में हुई मौत

20-May-2024 08:40 AM

By First Bihar

DESK : ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई है। उनके साथ-साथ विदेश मंत्री की भी जान चली गई है। ईरानी मीडिया ने दावा किया कि दोनों की मौत हो चुकी है और हेलिकॉप्टर का मलबा मिल गया है। इनका अजरबैजान के घने और पहाड़ी इलाके में रविवार को हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। इसी हेलिकॉप्टर में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री और अन्य अफसर सवार थे। 


ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी के साथ विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन, पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर और अंगरक्षक उस हेलीकॉप्टर में सवार थे। रईसी रविवार को अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ एक बांध का उद्घाटन करने के बाद ईरान की सीमा की ओर लौट रहे थे, लेकिन, खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर वरज़कान और जोल्फा शहरों के बीच दिजमार जंगल में क्रैश हो गया था।



वहीं, इसको लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''राष्ट्रपति रईसी की आज हेलिकॉप्टर उड़ान के बारे में आ रही ख़बरों से ग़हरी चिंता हुई है. हम संकट की इस घड़ी में ईरानी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं और राष्ट्रपति और उनके दल की सलामती की कामना करते हैं"। जबकि, अमेरिका के विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा है कि वो ईरान के राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की रिपोर्टों पर नज़र रखे हुए हैं।


आपको बताते चलें कि ईरान में सुप्रीम नेता के पास ही सबसे ज़्यादा ताक़त होती है। सुप्रीम नेता ही नीतियों को तय करता है। सुप्रीम नेता कुर्सी पर बने रहेंगे और ईरान के संविधान के अनुच्छेद 131 के मुताबिक़, अगर राष्ट्रपति की मौत होती है या वो पद से हटते हैं, ऐसी स्थिति में उपराष्ट्रपति (मोहम्मद मुखबर) चुनाव होने तक राष्ट्रपति बन जाएंगे। नया राष्ट्रपति 50 दिनों के अंदर चुना जाना होगा।