मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
19-Sep-2024 01:30 PM
By First Bihar
शिवदीप वामनराव लांडे ने अपने सोशल मीडिया ने प्लेटफार्म फेसबुक पर लिखा है कि " मेरे प्रिय बिहार, पिछले 18 वर्षो से सरकारी पद पर अपनी सेवा प्रदान करने के बाद आज मैंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है। इन सभी वर्षो में मैंने बिहार को ख़ुद से और अपने परिवार से भी ऊपर माना है। अगर मेरे बतौर सरकारी सेवक के कार्यकाल में कोई त्रुटि हुई हो तो मैं उसके लिए क्षमाप्रार्थी हूँ। मैंने आज भारतीय पुलिस सर्विस (IPS) से त्यागपत्र दिया है परन्तु मैं बिहार में ही रहूँगा और आगे भी बिहार मेरी कर्मभूमि रहेगी। जय हिन्द।

मालूम हो कि, लांडे बिहार कैडर में रहने के दौरान पटना, अररिया, पूर्णिया और मुंगेर जिलों में आरक्षी अधीक्षक के रूप में कार्य किया। पटना (मध्य क्षेत्र) के एसपी के रूप में वे काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने अपने कैरियर में कई अपराधियों को गिरफ्तार किया और सख्त कार्रवाई की। हालांकिबीच में वे केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर महाराष्ट्र पुलिस में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस- एंटी नारकोटिक्स सेल, क्राइम ब्रांच, मुंबई के रूप में सेवारत रहे।
शिवदीप की शादी महाराष्ट्र के मंत्री विजय शिवतारे की बेटी ममता से 2 फरवरी2014 को हुई। अब उनकी एक बेटी भी है। शिवदीप लांडे की बिहार में पहली नियुक्ति मुंगेर जिले के नसल प्रभावित जमालपुर में हुई थी। पटना में अपने कार्यकाल के दौरान अपनी अनोखी कार्यशैली के कारण शिवदीप पूरे देश में प्रसिद्ध हो गये। पटना कार्यकाल के दौरान शिवदीप ने मनचलों को खूब सबक सिखाया।
ऐसा कहा जाता है कि लड़कियाँ खुद को सुरक्षित महसूस करने लगी थी। छात्राओं के मोबाइल में उनका नंबर जरुर रहता था। पटना से जब उनका अररिया तबादला हो गया तो लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर सरकार के इस फैसले का विरोध किया था। स्थानांतरण के बावजूद लोगों की दीवानगी उनके प्रति कम नहीं हुई है। लड़कियों के फोन और एसएमएस उनको आते रहते हैं। इस पर शिवदीप का कहना है कि लोगों का भरोसा मुझ पर है, इसलिए वे मुझे फोन या एसएमएस करते हैं।
बता दें कि हाल में ही आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा ने निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया था। अब पूर्णिया आइजी शिवदीप लांडे के अपने 18 साल की सरकारी सेवा के बाद अचानक इस्तीफा देने के बाद बिहार पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।