ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / पटना : IPS प्रिया दुबे और उनके DIG पति पर ED की बड़ी...

पटना : IPS प्रिया दुबे और उनके DIG पति पर ED की बड़ी कार्रवाई, रांची और दिल्ली की संपत्ति जब्त

29-Dec-2021 11:35 AM

RANCHI : झारखंड में अधिकारी पति-पत्नी पर पटना की ईडी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति जब्त कर ली है। झारखंड पुलिस की आईजी प्रशिक्षण प्रिया दूबे व उनके पति संतोष कुमार दूबे आरपीएफ में डीआईजी के पद पर तैनात हैं। ईडी ने दोनों पति-पत्नी पर सीबीआई में प्रिवेंशन आफ करप्शन एक्ट के तहत दर्ज केस के आधार पर कार्रवाई करते हुए अलग से मनी लाउंड्रिंग के मामले की जांच करते हुए, कार्रवाई की है। दोनों पति-पत्नी ने दिल्ली और रांची में संपत्ति बना रखी थी।


ईडी के अधिकारियों ने बताया कि, ईडी ने संतोष कुमार दूबे, प्रिया दूबे व अन्य के नाम पर खरीदी गई संपत्ति जब्त की है। ईडी ने अशोकनगर में 30 लाख में खरीदी गई एक भूखंड, दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में 3 कमर्शियल शॉप व एक फ्लैट जिसकी कीमत 72 लाख 40 हजार आंकी गई है को जब्त किया है। वहीं रांची में भी 4385400 रुपये में ग्रीन व्यू हाइट्स में खरीदी गई फ्लैट को भी जब्त किया है।


ईडी की जांच में यह बात सामने आयी है कि संतोष कुमार दूबे ने अपनी पत्नी प्रिया दूबे और पिता स्व शंकर दयाल दूबे के नाम पर अधिकांश अचल संपत्ति की खरीद की थी। अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति को भी गलत तरीके से अपनी आय के स्रोत के तौर पर बताया गया है। ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, इस संबंध में आगे की जांच चल रही है।


आठ साल पुराना मामला


बता दें कि यह मामला आठ साल पुराना है। सीबीआई ने 10 जुलाई 2013 को आरपीएफ के तत्कालीन कमांडेंट संतोष कुमार दुबे और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था। सीबीआई ने प्रिया दुबे और संतोष कुमार दुबे की 1998 से 2013 के बीच अर्जित सैलरी और दूसरे स्रोतों से होने वाली आय की जानकारी जुटायी थी। जांच में यह बात आई थी कि ज्ञात स्रोत से 1 करोड़ 57 लाख 27 हजार की आय दोनों ने की थी, लेकिन उनके पास से 2.65 करोड़ की संपत्ति मिली। 


सीबीआई ने पाया था कि दोनों पदाधिकारियों ने पद पर रहते हुए अपने आय से 1.48 करोड़ अधिक की कमाई की. सीबीआई ने जांच में पाया था कि भ्रष्ट और गलत तरीकों से यह आमदनी की गई है. सीबीआई की जांच में आए तथ्यों के आधार पर सीबीआई ने इस मामले में मनी लाउंड्रिंग की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।