खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
28-Feb-2021 12:28 PM
DESK : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने गृह नगर रांची में है और धोनी का झारखंड के प्रसिद्ध देवड़ी माता मंदिर से काफी ख़ास लगाव है. पूर्व कप्तान जब भी रांची में होते हैं तो वह इस मंदिर में मां के दर्शन के लिए जरुर जाते हैं. इन दिनों धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है साथ ही फैंस उनकी जमकर तारीफ़ भी कर रहे है. दरअसल, कुछ दिनों पहले धोनी ने झारखंड के मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की थी और फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई थी.
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान के मंदिर पहुंचने की खबर सुनते ही उनके फैंस अपने चहेते क्रिकेटर की एक झलक पाने के लिए वहां पहुंच गए तो वहीं माही ने भी अपने फैंस को निराश नही किया और उनके साथ ही खूब सारी सेल्फी खिंचवाई. हालांकि माही के मंदिर में दर्शन करने के दौरान कड़ी सुरक्षा का प्रबंध किया गया था.
देवड़ी मंदिर रांची-टाटा मार्ग पर स्थित है जो काफी प्रसिद्ध है. मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित मनोज पांडा और पंडित नरसिंह पांडा ने धोनी की पूजा कराई. आईसीसी के तीनों बड़े टूर्नामेंट अपने नाम करने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान धोनी लगभग 25 मिनट तक मंदिर परिसर में रहे. जिस समय धोनी देवड़ी मंदिर पहुंचे थे, उस समय चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात थे.
आपको बता दें कि धोनी ने भले ही क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया हो पर वह जल्द ही आईपीएल के आगामी सीजन के लिए प्रैक्टिस शुरू करने की तैयारी में हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद धोनी ज्यादा समय रांची रिंग रोड स्थित अपने फॉर्म हाउस में ही बिता रहे हैं. 'कैप्टन कूल' के नाम से फेमस धोनी अब इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की तैयारियों में जुटेंगे, जिसका आयोजन अप्रैल-मई में होने की उम्मीद है. आईपीएल में धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. सीएसके के लिए पिछला आईपीएल सीजन कुछ खास नहीं रहा था. ऐसे में इस बार चेन्नई की कोशिश पिछले प्रदर्शन को भुलाकर नए सिरे से शुरुआत करने की होगी.