बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत
19-Apr-2023 03:20 PM
By First Bihar
DESK : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का रोमांच सिर-चढ़कर बोल रहा है। फैंस को हर दिन एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक बड़ा खुलासा किया है। सिराज ने बताया कि, एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और बेंगलुरु टीम के भीतर की खबर मांगी है। वहीं, इस जानकारी सामने आने के बाद खेल जगत में हड़कंप मच गया है। पीटीआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक ड्राइवर ने मोहम्मद सिराज से संपर्क किया और उन्हें मोटी रकम का लालच देकर उन्हें टीम की अंदर की बात बताने को कही है।
बताया जा रहा है कि,मोहम्मद सिराज ने को एक ड्राइवर ने टीम की अंदर की बातें बताने को कहा वहीं इसके लिए उन्हें मोटी रकम का झांसा भी दिया गया। वहीं घटना के तुरंत बाद इस स्टार तेज गेंदबाज ने इसकी जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के भ्रष्टाचार रोधी इकाई को तुरंत दे दी है। वहीं जानकारी मिलने के तुरंत बाद बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई एक्शन में आई और तेजी से इस मामले की जांच की।
वहीं, बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई को इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सिराज से संपर्क करने वाला व्यक्ति कोई सट्टेबाज या मैच फिक्सर नहीं था. वह आए दिन होने वाले मैचों पर सट्टा लगाने का आदी हो गया था और वह एक ड्राइवर था। IPL मैच में बहुत सारा पैसा सट्टेबाजी में हारने के बाद उसने यह कॉल की थी।
इधर, जांच एजेंसी के अधिकारियों ने सिराज को फोन करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि यह व्यक्ति IPL के मैचों में सट्टेबाजी में लाखों रुपये हार चुका है। IPL में हर एक टीम के साथ ACU का अधिकारी होता है। वह उसी होटल में रूकता है, जहां खिलाड़ी रुकते हैं और खिलाड़ियों की हर गतिविधि पर वे नजर रखते हैं।