Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
28-Aug-2020 07:11 PM
DESK : कोरोना काल में आईपीएल का आयोजन कराने के लिए बीसीसीआई ने सारी तरकीब अपना ली. इस के बावजूद आईपीएल मैच के शुरू होने से पहले उसे एक बड़ा झटका लगा है. खबर है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कई स्टाफ मेंबर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.
मिली जानकारी के अनुसार भारतीय टीम के सीमित ओवरों के एक मौजूदा खिलाड़ी को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. एक साथ कई लोगों के कोरोना पॉजिटिव आ जाने के कारण चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम की क्वारनटीन अवधि को बढ़ाना पड़ा है. सीएसके की टीम पर कोरोना अटैक उसकी दावेदारी पर संकट पैदा कर रहा है. आईपीएल के इतिहास को देखें तो सीएसके ने तीन बार खिताब पर कब्जा किया है और 8 बार फाइनल में अपनी जगह बनाई है. पिछले साल टीम ने फाइनल मुकाबले में भी मुंबई इंडियंस को कड़ी चुनौती दी थी.
पीटीआई के एक सूत्र के मुताबिक कोविड-19 के सभी पॉजिटिव जांच के नतीजे टीम के यहां पहुंचने के पहले, तीसरे और छठे दिन आए हैं. इन में से एक भारतीय टीम का गेंदबाज़ है, उसके अलावा फ्रेंचाइजी के कुछ सहयोगी सदस्यों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आइ है.’ इसके साथ ही सीएसके प्रबंधन से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी और उनकी पत्नी भी कोरोना वायरस की चपेट में हैं’.
आपको बता दें कि, सीएसके की टीम 21 अगस्त को दुबई पहुंची थी, एक सप्ताह के जरूरी क्वारंटाइन पीरियड को ख़त्म कर आज से टीम को प्रैक्टिस शुरु करना था. लेकिन अब कोरोना को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई की SOP के अनुसार, कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आने पर उस पूरी टीम को एक हफ्ते का अतिरिक्त क्वारंटाइन पीरियड होटल में गुजरना होगा.