खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
14-Apr-2020 01:16 PM
DESK : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। IPL पर बीसीसीआई ने फैसला ले लिया है। पीएम मोदी के लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने के फैसले के बाद अब टूर्नामेंट तीन मई के बाद कराने का फैसला लिया गया है।
दुनिया की सबसे अमीर टी-20 क्रिकेट लीग आईपीएल ने भी तीन मई के बाद आईपीएल कराने का फैसला लिया है। इससे पहले BCCI ने IPL को 15 अप्रैल तक स्थगित किया था, इस उम्मीद में कि अगर हालात सुधरते हैं तो कोई उपयुक्त विंडो देखकर टूर्नामेंट को आयोजित किया जा सके, लेकिन लॉकडाउन के 3 मई तक बढ़ने से सभी संभावनाएं खत्म हो गईं।
बता दें कि कोरोना की वजह विंबलडन और ओलंपिक खेलों पर पहले ही ग्रहण लग चुका है।ऐसे में आईपीएल का आयोजन रद्द किया जाना तय माना जा रहा था। इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने IPL को लेकर बड़ा बयान दिया था। सौरव गांगुली ने कहा था कि मौजूदा हालात में इस पर सोचा भी नहीं जा सकता है। तभी यह तय़ हो गया था कि आईपीएल टूर्नामेंट को आगे बढ़ाया जा सकता है।
आईपीएल नहीं होने से बीसीसीआई और सभी फ्रेंचाइजी टीमों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। BCCI के सूत्रों के मुताबिक आईपीएल को रद्द करने पर 3000 करोड़ रुपये का नुकसान होगा।