होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान
30-Mar-2023 03:45 PM
By First Bihar
DESK : भारत में 'क्रिकेट का त्योहार' कहा जाने वाला टूर्नामेंट आईपीएल कल यानी 31 मार्च को को शुरू हो रहा है। इस सीजन का पहला मैच कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेली जाएगी। पहले ही मैच में दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सामने युवा कप्तान हार्दिक पांड्या होंगे। धोनी अपनी कप्तानी में चेन्नई को चार बार चैंपियन बना चुके हैं। वहीं, हार्दिक ने पहली बार ही कप्तानी करते हुए पिछले साल गुजरात को चैंपियन बनाया था।
वहीं, आईपीएल के उद्घाटन मैच से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें बॉलीवुड का तड़का भी लगेगा। गायक अरिजीत सिंह और मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया समारोह में नजर आएंगी। इसकी पुष्टि आईपीएल ने बुधवार (29 मार्च) को ट्वीट कर दी। इसके साथ ही बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ, पुष्पा फेम रश्मिका मंदाना और अभिनेता टाइगर श्रॉफ भी समारोह में नजर आ सकते हैं।
जानकारी हो कि,ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत 31 मार्च को शाम छह बजे होगी। इसके साथ ही टीवी पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर आईपीएल के मैच और उद्घाटन समारोह को देख सकते हैं। इस बार आईपीएल की लाइव-स्ट्रीमिंग का अधिकार भारत में वॉयकाम 18 के पास है। इसके साथ ही जियो सिनेमा के एप या उसके वेबसाइट पर मैच और उद्घाटन समारोह को देख सकते हैं।
आपको बताते चलें कि, आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी परफॉर्मेंस तक ही बॉलीवुड का सेलेब्स का साथ नहीं हैं। बल्कि आईपीएल की दो फ्रेंचाइजियों के मालिक हिंदी सिनेमा के दो सुपरस्टार भी हैं। जिनमें शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स और प्रीति जिंटा की किंग्स इलेवन पंजाब की टीम शामिल हैं। साथ ही क्रिकेट के शौकीन कई फिल्मी कलाकार भी स्टेडियम से मैच देखते हुए भी स्पॉट किए जा चुके हैं।