होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान
27-Apr-2023 03:43 PM
By First Bihar
DESK : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर इस पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं। इन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी आई थी। इसके चलते इस सीजन के बचे हुए सभी मैचों से वो बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। हालांकि उनके रिप्लेसमेंट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
सनराइजर्स हैदराबाद ने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा, 'वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण IPL 2023 से बाहर कर हो गए हैं। हम उनके जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं।' वॉशिंगटन सुंदर ने मौजूदा आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सात मैच खेले, जिसमें पांच पारियों में 60 रन बनाए और तीन विकेट झटके। सनराइजर्स हैदराबाद का मौजूदा टूर्नामेंट में प्रदर्शन अब तक प्रभावी नहीं रहा है और वो प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है।
मालूम हो कि, आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद ने मेगा ऑक्शन में सुंदर को 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन, ये ऑफ स्पिन ऑलराउंडर गेंदबाज हाथ में उंगलियों के बीच खून बहने के कारण चार मैच नहीं खेल सके थे। पिछले साल अगस्त में वॉशिंगटन सुंदर को काउंटी मैच के दौरान भी लंकाशायर के लिए फील्डिंग करते समय बाएं कंधे में चोट लगी और आगे चलकर वो जिंबाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हुए।
आपको बताते चलें कि, वॉशिंगटन सुंदर का लगातार तीसरा आईपीएल सीजन है, जो चोट से प्रभावित हुआ। आईपीएल 2021 के यूएई चरण में उंगली में चोट के कारण वॉशिंगटन सुंदर बाहर हो गए थे। जबकि जनवरी 2022 में भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर रहे क्योंकि वो कोविड-19 पॉजिटिव निकले थे। फिर हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वो वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू जमीन पर टी20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर रहे।