खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
24-Jul-2020 12:57 PM
DESK : T 20 वर्ल्ड कप स्थगित हो जाने के बाद बीसीसीआई को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) आयोजित करने का रास्ता खुल गया है. बीसीसीआई के शीर्ष सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार इसे भारत के बाहर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित करवाया जायेगा. इसके लिए आईपीएल संचालन परिषद की अगले सप्ताह बैठक होने वाली है. इस बैठक में कई अहम् फैसले लिए जा सकते हैं.
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से हुई बातचीत में कहा कि, ‘पूरी संभावना है कि आईपीएल 19 सितंबर (शनिवार) को शुरू हो और फाइनल 8 नवंबर (रविवार) को खेला जाएगा. इस तरह से यह 51 दिन तक चलेगा . इस तरह यह फ्रेंचाइजी और प्रसारकों के अलावा अन्य हितधारकों के अनुकूल होगा.’
पहले इन तारीखों पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा टी20 विश्व कप का शेड्यूल निर्धारित था जिसे कोरोना महामारी की वजह से स्थगित कर दिया गया. इसका लाभ लेते हुए बीसीसीआई ने इन तारीखों पर आईपीएल आयोजन करने का सोच रही है. ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि आईपीएल 26 सितंबर से शुरू हो सकती है, लेकिन बीसीसीआई इसे एक सप्ताह पहले शुरू करना चाहता है, ताकि भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर कोई असर ना पड़े.
जैसा की आप जानते हैं पहले आईपीएल का आयोजन 29 मार्च से होना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था. भारत में कोविड-19 महामारी के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए ही इस टी20 लीग को यूएई में कराने का फैसला लिया गया है.