ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / IOCL में निकली बहाली, 1 लाख तक होगी सैलरी

IOCL में निकली बहाली, 1 लाख तक होगी सैलरी

25-Dec-2020 03:47 PM

DESK : नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड  ने इंजीनियरिंग असिस्टेंट और टेक्निकल अटेंडेंट के पदों पर बड़ी संख्या में बहाली निकाली है. इसके लिए इच्छुक और योग्य कैंडिडेट 15 जनवरी तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. 

इसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 22 दिसंबर से शुरू हो चुकी है.  IOCL पाइपलाइन डिवीजन में इंजीनियरिंग असिस्‍टेंट और टेक्निकल अटेंडेंट के 47 पदों पर भर्ती की जाएगी. इंजीनियरिंग असिस्‍टेंट के 27 पद और टेक्निकल अटेंडेंट के 20 पदों पर बहाली निकाली गई है.

इंजीनियरिंग असिस्‍टेंट के पदों पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड में किसी मान्‍यताप्राप्‍त यूनिवर्सिटी से डिग्री या डिप्‍लोमा होना चाहिए.

वहीं  अटेंडेंट पदों पर 10वीं पास अथवा समकक्ष उम्‍मीदवार भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. आयुसीमा 18 वर्ष से 26 वर्ष निर्धारित है.  सभी कैंडिडेट का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्‍ट और फिजिकल टेस्‍ट के आधार पर होगा.इंजीनियरिंग असिस्‍टेंट पदों पर चयनित उम्‍मीदवारों को 25,000-1,05,000 रुपये के वेतनमान पर तथा टेक्निकल अटेंडेंट पदों पर 23,000-78,000 रुपये के वेतनमान पर नौकरी पर रखा जाएगा.