ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

बारात लेकर इंतजार करता रह गया दूल्हा, फरार हो गई लड़की

26-Jan-2021 01:52 PM

DESK : बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा लड़का इंतजार करता रह गया और दुल्हन पूरे परिवार के साथ घर छोड़कर फरार हो गई. यह हैरान कर देने वाला मामला पंजाब के मोगा जिले से सामने आई है. 

जहां एक दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा लेकिन वहां घर में ताला लटका मिला. दूल्हे के परिजनों ने जब लड़की वालों से संपर्क करने की कोशिश की तो सभी को फोन बंद मिला. जिसके बाद दूल्हा पुलिस थाने पहुंचा और पुलिस में इसकी शिकायत की. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मोगा के रहने वाले हरजिंदर सिंह की शादी एक महीने पहले मोगा के रेडवा की रहने वाली लड़की के साथ तय हुई थी. शादी से  1 दिन पहले लड़की के परिवार वालों की तरफ से शगुन भी डाला गया था. 

जब सोमवार को दूल्हा बारात लेकर लड़की के घर पहुंचा तो वहां कोई तैयारी नहीं मिली. इतना ही नहीं लड़की के घर पर ताला लटका मिला. इसके बाद दूल्हे के परिजनों ने जब लड़की के घरवालों को कॉल करने की कोशिश की तो सबका फोन ऑफ मिला. इसके बाद यह मामला पुलिस में पहुंचा है. अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.