ब्रेकिंग न्यूज़

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका Patna Metro : पटना में चलेगी छह कोच वाली मेट्रो, जानिए दुसरे फेज में किस स्टेशन तक होगा परिचालन Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल

इंटर्नशिप करने आई लॉ की स्टूडेंट के साथ रेप की कोशिश, सीनियर एडवोकेट बोला ... यही है असली गुरु दक्षिणा

इंटर्नशिप करने आई लॉ की स्टूडेंट के साथ रेप की कोशिश, सीनियर एडवोकेट बोला ... यही है असली गुरु दक्षिणा

24-Dec-2022 10:16 AM

PATNA : पटना के सीनियर एडवोकेट पर छेड़खानी और रेप का गंभीर आरोप लगा है। इनपर यह आरोप कोई दूसरा नहीं बल्कि इनके ही यहां इंटर्नशिप करने आई लॉ की स्टूडेंट ने लगाया है। स्टूडेंट के बयान पर आधार पर सीनियर एडवोकेट पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद सीनियर एडवोकेट को  हिरासत में ले लिया है। यह पूरा मामला राजधानी के शास्त्री नगर थाना इलाके का है।


मिली जानकारी के अनुसार, शास्त्री नगर थाना द्वारा जिस सीनियर एडवोकेट को हिरासत में लिया गया है उसका नाम निरंजन कुमार है। फिलहाल इनसे पूछताछ चल रही है। इस बात की पुष्टि सचिवालय के प्रभारी सब डिविजनल पुलिस ऑफिसरऔर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर संजय कुमार ने की है। बताया जा रहा है कि, निरंजन कुमार का एनर्जी पार्क के पास गजाधर अपार्टमेंट के थर्ड फ्लोर पर निरंजन एसोसिएट नाम से ऑफिस है। इसी ऑफिस में लॉ स्टूडेंट इंटर्नशिप कर रही थी।


इस मामले को लेकर पीड़ित लॉ स्टूडेंट ने बताया कि, उसका इंटर्नशिप का आखिरी दिन था। इसी को लेकर सीनियर एडवोकेट ने उसे कॉल किया और   जल्दी ऑफिस आने को कहा था। इस कारण सुबह 11:15 बजे वो पहुंच गई। उस वक्त वहां वो अकेली थी। कुछ देर बाद ही निरंजन कुमार उससे गंदी बात करने लगे। फिर रेप की कोशिश की। उस दरम्यान छेड़खानी की। जब वहां से भागने लगी तो उसके कपड़े तक खींचने की कोशिश हुई। इनकी खराब नियत को देख वह डर गई और घबराकर नीचे भाग आई। इसी दौरान पीड़िता ने अपने दोस्तों और इमरजेंसी रेस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम के नंबर 112 पर कॉल कर सूचना दी। तब इमरजेंसी रेस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम की पुलिस और शास्त्री नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई।


इसके आगे पीड़िता ने बताया कि निरंजन कुमार ने पहले जबरन अपने पास बिठा लिया। फिर दरवाजा बंद करने को कहा। जब आपत्ति जताई तो उसने कहा कि आप बहुत खूबसूरत हैं। इसके बाद जबरदस्ती गले लगा लिया। आई लव यू बोलते हुए कहने लगा कि,आपसे बेहद प्यार इसी कारण मैं आपको रोज देर तक ऑफिस में रोकता था। इसके बाद वह लॉ स्टूडेंट को जबरदस्ती बगल के कमरे की तरफ ले जाने लगे, जो उनका बेडरूम है। इसके बाद लॉ स्टूडेंट काफी डर सहम गई तब एडवोकेट ने कहा - डरो मत, यही तो असली गुरु दक्षिणा है। इसके बाद पीड़िता ने घर से फोन आने की बात कही। वह फोन पर बात करने के बहाने बनाते हुए थोड़ा दूरी हटी और अपने दोस्तों और इमरजेंसी रेस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम को फ़ोन किया और भागकर निचे आई। 


इधर, इस मामले में पुलिस शनिवार को पीड़िता का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज करवाएगी। फिलहाल जांच के दरम्यान सीनियर एडवोकेट के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं। वैसे मामले की जानकारी होते ही पीड़ित स्टूडेंट के कॉलेज के कई स्टूडेंट्स एनर्जी पार्क के पास स्थित अपार्टमेंट के पास पहुंच गए। पीड़िता के दोस्तों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। इस बीच पुलिस भी आई और स्टूडेंट्स को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।