ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास के बाद धोनी करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू, पत्नी ने...

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास के बाद धोनी करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू, पत्नी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

01-Oct-2020 11:59 AM

DESK : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद अब बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं. इस बारे में धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने बातचीत की है और फैन्स को सोशल मीडिया के जरिये जानकारी दी है. हालांकि धोनी बतौर एक्टर नहीं बल्कि बतौर निर्माता बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं. 


साक्षी ने ट्वीट किया है- 'हमें आपका प्यार और दुआएं चाहिए.' बता दें कि धौनी अब पौराणिक विज्ञान वेब सीरीज पर काम करने जा रहे हैं. अब इस सीरीज को एक ऐसी किताब से प्रेरित होकर बनाया जा रहा है जो अभी तक पब्लिश भी नहीं हुई है और जिस लेखक ने ये किताब लिखी है ये उनकी पहली रचना है.


साक्षी ने कहा कि ये सीरीज पौराणिक विज्ञान-फाई है. ये एक अघोरी की कहानी होगी जो एक द्वीप पर हाई-टेक सुविधाओं के बीच फंस गया है. साक्षी मानती हैं कि इस सीरीज में अघोरी जिन राज से पर्दा उठाएगा उसके बाद कई मौजूदा विश्वास हमेशा के लिए बदल सकते हैं. बता दें कि इस सीरीज के लिए स्टारकास्ट की तलाश अभी जारी है. गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी की कंपनी ने 2019 में अपनी पहली डॉक्युमेंट्री 'रोर ऑफ द लायन' सीरीज का निर्माण किया था. इसे कबीर खान ने निर्देशित किया था. 


बता दें कि दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान ने 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था. लेकिन सबसे चहेते धोनी इन दिनों आईपीएल के ज़रिये सुर्ख़ियों में हैं. UAE में इस बार आईपीएल का आयोजन किया जा रहा है और धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं.