बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
01-Oct-2023 01:43 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार में एक तरफ स्वास्थ्य विभाग के मंत्री लगातार अपने विभाग में सुधार को लेकर तत्पर नजर आते हैं। यही वजह है कि तेजस्वी खुद अपने विभाग की समीक्षा बैठक भी कर रहे हैं। लेकिन, इसके बाबजूद इस विभाग से जुड़ी कोई न कोई ऐसी खबर निकल कर सामने आ ही जाती है। जिसके कारण तेजस्वी समेत अन्य लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा ह। जहां एक इंटर्न लेडीज डॉक्टर से छेड़खानी का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के मुताबिक़, जिले के सदर अस्पताल में इंटर्न महिला लेडी डॉक्टर की इमरजेंसी मेंड्यूटी लगाई गई थी इसी दौरान डॉक्टर मोहम्मद नूरुल कमाल उसके साथ छेड़खानी करने लगे और जबरदस्ती फोटो खींचने का जिद करने लगा। इसके बाद उक्त महिला ने अपने मोबाइल से पुलिस की डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने उक्त आरोपित डॉक्टर को हिरासत में लेकर नगर थाना पहुंची। जिसके बाद नगर थाना की पुलिस पदाधिकारी पूछताछ में जुटी हुई है।
वहीं, इंटर्नशिप वाली महिला जूनियर डॉक्टर ने उक्त डॉक्टर के खिलाफ लिखित कंप्लेन दी है जिसके आलोक में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, आरोपित डॉक्टर ने कहा कि किसी और डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन उक्त डॉक्टर मौजूद नही थे सिविल सर्जन का मौखिक निर्देश था की इमरजेंसी में जो है उसका फोटो खींच कर भेजिए तो भेजने के क्रम में वह जूनियर इंटर्न मना कर रही थी और इसी दौरान वह पुलिस टीम को बुलाकर आरोप लगाई है।
इधर, इस पूरे मामले में नगर थानेदार इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने कहा की सदर अस्पताल के डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप उक्त अस्पताल के जूनियर डॉक्टर इंटर्न के द्वारा लगाया गया है लिखित शिकायत दी गई है। विधि संवत कठोर कार्रवाई होगी ।