BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
03-Feb-2021 07:21 PM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR: इंटर परीक्षा के तीसरे दिन आज भागलपुर के टी.एन.बी. कॉलेज से प्रथम पाली में 10 और दूसरी में 12 फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ा गया। पकड़े गए 22 परीक्षार्थी दूसरे छात्र के बदले परीक्षा दे रहे थे तभी वीक्षक को उनपर शक हुआ और मामले की जांच की गई तब पूरी बातें निकलकर सामने आई।
भागलपुर के टी.एन.बी. कॉलेज में इंटर परीक्षा के दौरान जब वीक्षक ने उपस्थिति दर्ज करनी शुरू की तो कई छात्रों का हस्ताक्षर नहीं मिला तो कईयों का फोटो ही मैच नहीं किया। जिसे लेकर जब छात्रों से पूछताछ की गई तो किसी ने भी सटिक जवाब नहीं दिया। सभी छात्र ताड़र कॉलेज के बताए जाते हैं। इसकी सूचना विश्वविद्यालय के चौकी इंचार्ज को दी गई और छात्रों को पुलिस के हवाले किया गया। जिसके बाद पुलिस ने छात्रों से पूछताछ की । कुछ छात्रों ने बताया कि वह दूसरे के बदले परीक्षा देने आए थे इसके लिए उन्हें पैसे भी दिए गए थे। वही कुछ छात्रों ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के बदले परीक्षा देने पहुंचे थे। सभी छात्रों को हिरासत में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
भागलपुर के टी.एन.बी. कॉलेज से 22 मुन्ना भाई को हिरासत में लिया गया जिनके नाम है....सतीश कुमार,अभिनंदन शर्मा, सुनील कुमार, संजीव कुमार, राकेश कुमार,नीतीश कुमार, गगन कुमार, सोनू कुमार, धर्मेंद्र, संदीप, ध्रुव, मनोहर, निलेश, राजेश, नीलेश पासवान, अभय राज, रुस्तम कुमार, छोटू कुमार, बजरंगी कुमार, गुलशन कुमार, नवीन कुमार, मोहम्मद आफताब आलम