अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
22-Oct-2020 12:09 PM
SIWAN: दरौंदा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की छात्राओं के लिए बड़ा एलान किया. सीएम ने कहा कि अगली सरकार बनेगी तो उसमें इंटर की छात्राओं को पास करने पर 25 हजार रुपए और ग्रेजुएशन करने वाली छात्राओं को 50 हजार रुपए दिया जाएगा.
सीएम ने कहा कि लड़कियों को देंगे तो लड़का लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. उनको लोगों को भी सरकार बनेगी तो उनको भी दिया जाएगा. लेकिन सबसे पहले छात्राओं को आगे बढ़ाना है. इसलिए पहले उनको दिया जाएगा. नीतीश कुमार ने कहा कि पहले जो छात्रा इंटर पास करती है उसको 10 हजार देते हैं. जो ग्रेजुएट होती है उसको 25 हजार दिया जाता था, लेकिन अगली सरकार में बढ़ाकर दिया जाएगा.
गांव की गलियों में लगेगा स्ट्रीट लाइट
नीतीश कुमार ने कहा कि शहरों की तरह बिहार के गांव की गलियों में स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी. जिससे गांवों की गलियां रोशन होगी. रात में लोग अपने लाइट बंद कर सोएंगे और पैसा बचाएंगे. ये लाइट गलियों में जलेगी. नीतीश कुमार ने कहा कि वह तो सभी वर्ग के लोगों को लिए काम करते हैं. गरीब और गुरबों को आगे बढ़ाना का काम किया है.
नीतीश कुमार ने कहा कि जंगल राज में क्या हाल था. सीवान की क्या स्थिति थी यह सबको पता है. कितने डॉक्टर और कारोबारी बिहार छोड़कर भागना पड़ा.अपहरण हो जाता था. लेकिन अब देख लिजिए बिहार में क्राइम कितना कंट्रोल किया गया.आकंड़ा देश में 23वें नंबर पर पहुंच गया है. एक दो आदमी तो गड़बड़ी करता ही रहता है.