हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
28-Jun-2021 12:05 PM
DESK: 11वीं में नामांकन के लिए यदि आपने अब तक आवेदन नहीं किया है तो यह खबर आपके लिए हैं। 28 जून की रात 12 बजे से पहले आप आवेदन कर सकते हैं। बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट सत्र 2021-23 के लिए ऑनलाइन आवेदन आप इस वेबसाइट www.ofssbihar.in पर जाकर कर सकते हैं। गौरतलब है कि इस बार बिहार के 3564 प्लस टू स्कूलों और कॉलेजों में 17 लाख दो हजार सीटों पर 11वीं में एडमिशन किया जाएगा।
छात्र-छात्राओं को दाखिले के लिए एक मोबाइल नंबर और ई-मेल आइडी से एक ही रजिस्ट्रेशन किया गया है। आवेदन करने से पहले बोर्ड द्वारा जारी प्रोस्पेक्टस को देख लें ताकि फॉर्म भरने में किसी तरह की परेशानी न हो। कला, वाणिज्य व विज्ञान संकाय में काफी अधिक सीटें हैं। इंटर में कुल सीट में कला संकाय में सात लाख 68 हजार 156 सीटें हैं। वहीं, विज्ञान संकाय में सात लाख दो हजार 576 और वाणिज्य संकाय में दो लाख 29 हजार 748 सीटें हैं। पटना में कला के 53657, विज्ञान के 54999 व वाणिज्य संकाय में 21056 सीटें हैं। कृषि के हर जिले में 40 सीटें हैं। आज 28 जून की रात 12 बजे से पहले आप इंटर में नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।