Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज
22-Mar-2023 10:00 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: इंटर परीक्षा में पत्नी के फेल होने के बाद एक दंपति ने घर में फांसी लगाने की कोशिश की। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पति को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। वैशाली में इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। पति-पत्नी के इस कदम से इलाके के लोग भी हैरान हैं।
घटना वैशाली थाना क्षेत्र के खजवता की है। जहां पति-पत्नी दोनों ने एक साथ घर में ही फांसी लगा ली। बताया जाता है कि इंटर आर्ट्स की परीक्षा में पत्नी फेल गयी थी। जिसके बाद पति-पत्नी परेशान रहने लगे। दोनों ने घर में बंद होकर गले में फंदा लगा लिया और आत्महत्या की कोशिश की। जिसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर हालत में पति को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका अंजली की लाश को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा। वही पति सुनील कुमार गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सुनील के पिता ने बताया कि इंटर रिजल्ट आने के बाद पति-पत्नी दोनों परेशान चल रहे थे।
जिस वक्त दोनों फंदे से लटके थे उस समय घर में कोई भी नहीं था। जब घरवाले पहुंचे तो देखा की अंजली की मौत हो गयी है और सुनील की सांस चल रही है। जिसके बाद आनन-फानन में परिजन सुनील को लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल गये जहां उसका इलाज चल रहा है। सुनील की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। इलाके के लोग भी इस घटना से काफी हैरान है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।