होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
10-Jan-2022 03:36 PM
SAMASTIPUR : इस वक़्त की बड़ी खबर आ रही है समस्तीपुर से जहां दिनदहाड़े 17 लाख 41 हजार की लूट हुई है. ई बिज़नेस के कलेक्शन सेंटर से लूट हुई है. घटना चकमहेसी के माली नगर की है. 6 की संख्या में आये अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. लूट करने के बाद अपराधी फरार हो गये.
मिली जानकारी के अनुसार, चकमेहसी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर पूसा मुख्य पथ पर मालीनगर में इंस्ट्रा कार्ड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के दफ्तर में जहां ई बिजनेस का कलेक्शन सेंटर बना हुआ है. शनिवार व रविवार को समान डिलीवरी के बाद जमा राशि को अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट लिया है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है. सीसीटीवी कैमरे से फुटेज लिया जा रहा है.
बता दें कि इससे पहले पटना में फ्लिप्कार्ट के ऑफिस में अपराधियों ने लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया है. नौ नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने सिर्फ दस मिनट में करीब 12 लाख कैश और अन्य सामान लूट लिए. जब वहां उपस्थित एक कर्मी ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने यूज़ पिस्टल के बट से घायल कर दिया.
घटना दीघा आशियाना रोड पर स्थित फ्लिपकार्ट सेंटर का है. जहां रविवार की रात आठ बजे डकैतों ने धावा बोल दिया. जानकारी के अनुसार 9 नकाबकोश अंदर आए और लाखों की डकैती कर गए. विरोध करने पर अपराधियों ने सेंटर में मौजूद कर्मी पंकज को पिस्टल की बट से जख्मी कर दिया. सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उखाड़ ले गए. कैश, सामान और डीवीआर लेकर सभी अपराधी बाइक से फरार हो गए.