ब्रेकिंग न्यूज़

BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू

Home / news / इंस्टाग्राम रील्स बनाने के चक्कर में कर दिया ये कांड, अब पुलिस कर...

इंस्टाग्राम रील्स बनाने के चक्कर में कर दिया ये कांड, अब पुलिस कर रही तलाश

08-Feb-2023 12:49 PM

By First Bihar

PATNA : सोशल मीडिया पर रील्स बनाने और उसको वायरल कराने का लोगों में अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। लोग आए दिन रील्स बनाने के लिए अलग-अलग और अजीबो गरीब तरीके अपनाते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक एक दुसरे युवक को पीट रहे हैं। इस वायरल वीडियो में यह देखने को मिल रहा है कि कुछ लोग रील बनाने के लिए एक अपने काम में लगे हुए एक युवक को अचानक से पीटना शुरू कर देते हैं। यह देखने पर लोगों को ऐसा लग सकता है कि यह एक कंटेंट हो लेकिन हकीकत में यह मामला ही कुछ अलग है। 


दरअसल, इन दिनों नौबतपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा रहा है कि बाजार में कुछ युवक मिल कर एक दूसरे युवक को पीट रहे हैं। इस वीडियो को देख किसी को भी यही लगा होगा कि यह एक कंटेंट पर आधारित वीडियो है, लेकिन इस मामले की असली वजह इन युवकों में किसी बात को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। सोशल माडिया पर वायरल वीडियो में पिटाई खा रहे युवक ने जब अपनी वीडियो को वायरल होते हुए देखा तो उसने 4 युवकों के खिलाफ नौबतपुर थाना में केस दर्ज करवाया। 


मिली जानकारी के मुताबिक, युवक अपने किसी काम के लिए नौबतपुर बजार गया था। वो अपने काम को कर ही रहा था, तभी कुछ युवक आ कर बेवजह ही उसकी पिटाई करने लगे। पिटाई कर रहे युवक के एक दोस्त ने ही इसका वीडियो बना लिया। युवकों ने इस वीडियों को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जिसके बाद पिटाई खाने वाले युवक ने पिटाई करने वाले युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


बता दें कि, लोगों में आज कल सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का ऐसा नशा छा गया है कि वे सिर्फ एक लाइक और वायरल होने के लिए कुछ भी करते हैं। वो ना तो किसी नियम की परवाह कर रहे हैं, ना ही कानून और पुलिस से डर रहे। युवा इस नशा में आए दिन कुछ ना कुछ ऐसी हरकत कर रहे हैं, जिससे वो अपने साथ- साथ बेवजह दूसरों को भी परेशान कर रहे हैं। ऐसी घटनाओं पर भी रोक लगाना आवश्यक हो गया है।