राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
07-Sep-2020 05:10 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : इस वक्त एक ताजा खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है. जहां एक इंस्पेक्टर ऑन ड्यूटी दारोगा की जमकर पिटाई की है. इस घटना में दारोगा की सिर फट गई. घायल दारोगा को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में लाया गया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है कि आखिर दारोगा और इंस्पेक्टर के बीच यह विवाद कैसे उठा कि बता मारपीट तक आ गई.
घटना सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना की है. जहां निशा सड़क पर साइड लेने को लेकर बिहार पुलिस और एक्साइज इंस्पेक्टर के बीच आपस में भिड़ंत हो गई. इस दौरान दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि इंपेक्टर ने ईंट से मारकर दारोगा की सिर फोड़ दी. मिली जानकारी के मुताबिक उत्पाद विभाग और बिहार पुलिस के जवान रास्ते से जा रहे थे. उसी दौरान सड़क पर जाम लगी थी. जाम को छुड़ाने के दौरान बिहार पुलिस और एक्साइज जवान के बीच में आपस में मारामारी शुरू हो गई.
इस मारपीट की घटना में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई की. कई पुलिसवाले इस घटना में जख्मी बताये जा रहे हैं. घायल बिहार पुलिस के दारोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने इस मामले में उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर अभिनव को हिरासत में लिया है. मामले की छानबीन कर आरोपी एक्साइज इंस्पेक्टर से पूछताछ की जा रही है.