ब्रेकिंग न्यूज़

रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड

Home / news / सलमान के फैंस को झटका,भंसाली ने बंद किया इंशाअल्लाह फिल्म प्रोजेक्ट

सलमान के फैंस को झटका,भंसाली ने बंद किया इंशाअल्लाह फिल्म प्रोजेक्ट

27-Aug-2019 02:33 PM

By 15

DESK : बॉलीवुड के दंबंग स्टार सलमान खान जब भी बड़े पर्दे पर उतरते हैं उनका अंदाज हमेशा नया होता है. उनकी हर एक फिल्म का डायलॉग लोगो की जुबान पर चढ़ा रहता है.लेकिन सल्लू मियां के फैंस को झटका लग सकता है. जी हां, दरअसल सलमान खान की जिस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे उस फिल्म का प्रोजेक्ट ही बंद हो गया है. सलमान खान-आलिया भट्ट की फिल्म इंशाअल्लाह की शूटिंग शुरू होने से महज हफ्ताभर पहले ही सलमान खान का फिल्म छोड़ने की खबर सामने आ रही थी.अब शूटिंग को रोकने की खबर से सलमान के लाखों फैन्स को निराशा हाथ लगी है. आपको बता दें कि प्रोजेक्ट बंद करने का फैसला सलमान खान और संजय लीला भंसाली ने एक-दूसरे की सहमति से लिया है.मीडिया से बातचीत के दौरान सलमान ने कहा- ""संजय को खामोशी फिल्म करने से पहले से जानता हूं. वो काफी पहले से मेरे दोस्त हैं. मनीषा कोइराला के जरिए वो मुझसे मिले थे. इसके बाद हमने 'हम दिल दे चुके सनम' में साथ काम किया.जब वो इस फिल्म का ऑफर लेकर मेरे पास आए तो मुझे स्टोरी काफी पसंद आई थी और हम दोनों ने ही यह फिल्म बनाने का फैसला लिया था.एक बात संजय के बारे में मैं यह कहना चाहता हूं कि वो अपनी फिल्मों के साथ कभी भी गद्दारी नहीं करेंगे. मैं चाहता हूं कि संजय वो फिल्म बनाएं, जो वो बनाना चाहते हैं. मेरे दिल में संजय के लिए कुछ नहीं बदला है और मुझे आशा है कि उनके दिल में भी मेरे लिए कुछ नहीं बदलेगा. मैं संजय की मां और उनकी बहन के काफी करीब हूं. मैं उन्हें गुड लक विश करता हूं. मैं और वो आने वाले समय में एक साथ जरूर काम करेंगे, इंशाअल्लाह."" बता दें कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही इसके सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स बेचे जा चुके हैं. इस फिल्म में बड़े पर्दे पर आलिया और सलमान की जोड़ी पहली बार नजर आने वाली थी. लेकिन शूटिंग शुरू होने के पहले हफ्ते ही इस प्रोजेक्ट को रोक दिया गया.