ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा बने राज्य मानवाधिकार आयोग के नए अध्यक्ष, अप्रैल...

पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा बने राज्य मानवाधिकार आयोग के नए अध्यक्ष, अप्रैल महीने में पटना हाईकोर्ट से हुए थे रिटायर

30-Jun-2020 08:13 AM

PATNA : लंबे अरसे से खाली चल रहे राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद पर सरकार ने नए चेहरे की तैनाती कर दी है. पटना हाई कोर्ट के पूर्व विनोद कुमार सिन्हा को राज्य मानवाधिकार आयोग का नया अध्यक्ष बनाया गया है. विनोद सिन्हा इसी साल अप्रैल महीने में पटना हाई कोर्ट से रिटायर हुए थे 

राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद पर सहमति के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के साथ एक बैठक की थी, जिसके बाद  पूर्व न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा की नियुक्ति राज्य मानवाधिकार आयोग के नए अध्यक्ष के तौर पर कर दी गई.

जस्टिस सिन्हा न्यायिक सेवा कोटे से दिसंबर 2016 में पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश बने थे. इसके पहले वह जिला जज विधि सचिव और हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के पद पर काम कर चुके थे. हाईकोर्ट में न्यायाधीश रहते हुए जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा ने कई महत्वपूर्ण फैसले दिए. सरकार की तरफ से दी गई जिम्मेदारी के बाद जस्टिस सिन्हा ने कहा है कि वह अपनी पूरी निष्ठा के साथ नई जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे.