अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
07-May-2024 05:54 PM
By First Bihar
KHAGARIA: बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया संसदीय क्षेत्रों में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हो गया। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार की पांच लोकसभा सीटों झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में शाम 6 बजे तक औसत 60.00 फीसदी वोटिंग हुई है।
खगड़िया की तेजस्विनी इंग्लैंड में रहती हैं। इंग्लैंड में साइक्लोजिस्ट और रिसर्चर हैं। जब तेजस्विनी को पता चला कि खगड़िया में तीसरे चरण 7 मई को मतदान होगा। वो इंग्लैंड से भारत आने का टिकट बना लिया और इलेक्शन से पहले खगड़िया पहुंच गयी। आज तेजस्विनी पूरे परिवार के साथ लोकतंत्र के महापर्व में शामिल हुईं और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
लोकसभा चुनाव को लेकर खगड़िया के मतदाताओं में आज खासा उत्साह देखने को मिला। इंग्लैंड से खगड़िया आई महिला वोटर तेजस्विनी अपने पूरे परिवार के साथ मतदान केंद्र पर पहुंची। वो खगड़िया के गोगरी बूथ पर पहुंची और वहां पहुंचकर लंबी कतार में लग गई और अपनी बारी का इंतजार करने लगी। जब उनकी बारी आई तो उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उनके साथ-साथ पूरे परिवार ने भी गोगरी बूथ पर मतदान किया। पोलिंग बूथ से मतदान देकर निकलने के बाद तेजस्विनी ने अन्य मतदाताओं से अपील किया कि वो भी घर से निकले और जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करे।
उन्होंने लोगों से कहा कि अपने वोट के अधिकार को समझिए। वोट देना बहुत जरूरी है जब हम वोट देने के लिए इंग्लैंड से खगड़िया आ सकते हैं तब आप खगड़िया में रहते हुए वोट देने से वंचित क्यों हो रहे हैं जाइए अपने मतदान केंद्र पर और जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। कई लोग तेजस्विनी की बातों से प्रेरित हुए और मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
तेजस्विनी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मेरे डैडी ने कहा कि हमारे एक वोट से हमारे देश का सूरत और सीरत दोनों बदल सकता है। इसलिए हम यहां इंग्लैंड से वोट देने के लिए आए है। इंग्लैंड में साइक्लोजिस्ट और रिसर्चर हैं। हम लोगों से यही अपील करेंगे की आप जहां कही भी हो लोकतंत्र के इस महापर्व का हिस्सा बने और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

