गोपालगंज: कोचिंग के लिए निकले 2 छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, फिरौती के लिए कॉल आने से मचा हड़कंप NEET EXAM: NEET UG 2026 में बड़ा बदलाव: ये गलती हुई तो रिजेक्ट हो जाएगा फॉर्म, जानिए क्या है नया नियम? आरा में कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय का निर्माण तेज, 16.92 एकड़ में बन रहा हाईटेक कैंपस, छात्रों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं अजित पवार की तेरहवीं के बीच शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, पुणे के अस्पताल में भर्ती पबजी की लत बनी मौत की वजह, हेडफोन लगाकर गेम खेल रहे युवक की फटी दिमाग की नस वादे से मुकर गये पवन सिंह, गरीब बेटियों की शादी में नहीं पहुंचे पावरस्टार, अंकुश-राजा से किया था यह प्रॉमिस Bihar Haj medical camp: हज यात्रियों के लिए बड़ी राहत: एक ही दिन में होगी मेडिकल जांच और रिपोर्ट, जानिए कब-कहां लगेंगे कैंप BIHAR NEWS : बिहार में प्राइवेट स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या, नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन Bihar Vidhan Parishad : 'तो आपका बेटबा भी वोट चोरी से जीता है ...?', विप में अशोक चौधरी और नीरज कुमार ने राबड़ी देवी को दिया करारा जवाब, कहा - जनता ने आपके मुहं पर तमाचा मारा Ias couple: LBSNAA से शुरू हुई मुलाकात, महाकुंभ में गहरी हुई दोस्ती; अब शादी के बंधन में बंधी पटना में पोस्टेड यह महिला IAS
23-Jan-2023 03:19 PM
By First Bihar
NAWADA: शादी तय होने के बाद लड़का अपनी होने वाली पत्नी से मिलने उसके गांव अक्सर आया करता था। जबकि दोनों की शादी 1 मार्च को होने वाली थी। लड़का अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा था। वह लड़की से मिलने फिर उसके गांव में पहुंच गया फिर क्या था गांव वालों को शादी से पहले मिलना सही नहीं लगा। दोनों को गांववालों ने पकड़ लिया और पास के मंदिर में ले जाकर जबरन शादी करवा दी। मामला नवादा के कुंजैला गांव का बताया जा रहा है।
मंदिर में हो रहे इस अनोखी शादी को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। शादी की रस्में पूरी होने के बाद गांव वालों ने दोनों को आशीर्वाद दिया। बताया जाता है कि सिद्धेश्वर प्रसाद की बेटी की आरती की शादी हिसुआ के मनमा गांव निवासी सुनील प्रसाद के बेटे कुंदन कुमार के साथ तय हुई थी। शादी तय होने के बाद इंगेजमेंट भी हुआ था। इंगेजमेंट के बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। दोनों अब लुक छिपकर मिलने लगे। लड़की से मिलने के लिए उसके गांव में कुंदन अक्सर आया करता था।
लड़की के परिवालों और गांव के लोगों को यह ठीक नहीं लग रहा था। शादी से पहले मिलने पर लोगों ने कई बार लड़के को समझाया भी था इसके बावजूद वह मिलने पहुंचा था।एक दिन दोनों को ग्रामीणों ने रंगेहाथों पकड़ लिया। दोनों के परिवारवालों को बुलाया गया और पास के मंदिर में दोनों की शादी करवाई गयी। गांव वालों के सामने लड़के ने लड़की की मांग भरी। मंदिर में मौजूद लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। शादी के बाद लड़की को लेकर कुंदन अपने घर चला गया। कुंदन ने बताया कि वह इस शादी से बेहद खुश हैं। हम दोनों यही चाह रहे थे कि शादी जल्द हो जाए। आज नहीं तो कल शादी होनी ही थी।