पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल
25-Aug-2020 03:13 PM
DESK: कोरोना संकट में जन्मदिन पार्टी का एक बंगले पर आयोजन किया गया था. इसमें डीजे की धून पर युवक और युवती शराब पीकर कर डांस कर रहे थे. यही नहीं जमकर शोर कर रहे थे. जिसके बाद पड़ोसियों ने शिकायत कर दी. पुलिस ने जब छापेमारी की वह भी चौंक गई. युवती और युवक जमकर शराब पी रहे थे. यह मामला इंदौर के कनाड़िया के एम्पीयर स्टेट कॉलोनी की है.
पुलिस को देख भागने की करने लगे कोशिश
जब पुलिस ने बंगला पर छापेमारी की तो बड़े बाप के बिगडैल युवक और युवती भागने की कोशिश करने लगे. लेकिन पुलिस ने सभी को पकड़कर थाना लेकर आई. इसमें 12 लड़के और 8 लड़कियां शामिल हो रही थी. जैसे ही पुलिस थाना लेकर गई तो कई वीवीआई के कॉल छोड़ने के लिए पुलिस के पास आने लगे. पुलिस ने सभी के लड़कियों को तो समझाकर छो़ड़ दिया. लेकिन लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
रोज होती है पार्टी
जिस बंगले पर पार्टी हो रही थी उसके पास के लोगों ने बताया कि यहां पर रोज पार्टी होती रहती है. रोज लड़के और लड़कियां आती है यहां पर शराब पीते और हंगामा करते हैं. जिस बंगले पर पार्टी हो रही थी उसका मालिक मुंबई में रहता है, वह ऑनलाइन बुकिंग करता है. उसके घर में क्या होता है उससे उसको कुछ मतलब नहीं रहता है. बता दें कि कुछ दिन पहले एक होटल में पुलिस ने छापेमारी कर शराब पार्टी करते कई युवक और युवतियों को पकड़ा था.