ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / इंदौर में 'डांसिंग कॉप' की गुंडागर्दी, ऑटो चालक की लात-घूंसों से की पिटाई

इंदौर में 'डांसिंग कॉप' की गुंडागर्दी, ऑटो चालक की लात-घूंसों से की पिटाई

26-Nov-2019 10:30 AM

INDORE: मध्यप्रदेश के इंदौर में 'डांसिंग कॉप' नाम से फेमस ट्रैफिक पुलिसकर्मी रंजीत सिंह की गुंडागर्दी सामने आई है. अपने डांस से खास तरीके से ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए रंजीत काफी सुर्खियां बटोरता है. लेकिन इस बार 'डांसिंग कॉप' अपनी गुंडई की वजह से चर्चा में है. ऑटो चालक से मारपीट करते हुए ट्रैफिक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हुआ है, जिसकी काफी आलोचना हो रही है.


दरअसल इंदौर के एमजी रोड स्थित हाईकोर्ट तिराहे पर गलत दिशा में एक ऑटो चालक आ गया जिसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी रंजीत सिंह भड़क गया. रंजीत सिंह ने ऑटो चालक की बुरी तरह से पिटाई कर दी. पुलिसकर्मी ऑटो चालक को पहले थप्पड़ मारता है फिर लात-घूंसों से भी उसकी पिटाई कर दी. 


ऑटो चालक के साथ मारपीट की इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो गया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर कई लोगों ने जमकर खिंचाई की. हालांकि रंजीत सिंह का कहना है कि गलती ऑटो चालक की है क्योंकि वह यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए गलत दिशा से आ रहा था.