ब्रेकिंग न्यूज़

पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित

इंडो-नेपाल बॉर्डर से बांग्लादेशी गिरफ्तार, कई वर्षों से नेपाल में रहकर बेचा करता था कपड़ा

17-Apr-2024 07:26 PM

By First Bihar

MADHUBANI: इंडो-नेपाल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। मधुबनी के लदनियां थाना क्षेत्र में एसएसबी के जवानों ने मंगलवार की रात इंडो- नेपाल बॉर्डर के पीलर संख्या 252 के पास भारतीय सीमा से साइकिल सवार बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा है। एसएसबी के मुख्य आरक्षी संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक के पास से 8 मोबाइल सिम, एक मोबाइल और दो हजार नेपाली करेंसी बरामद किया गया है। 


वही थानाध्यक्ष धनन्जय कुमार ने बताया कि एसएसबी के आवेदन मिलने के बाद केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है। इंडो-नेपाल बॉर्डर से पकड़े गए बांग्लादेवी नागरिक की पहचान शमसुदा दोहा सिद्दीकी शिफात के रूप में की गई है। जो अब्दुल सलाम का पुत्र है। वो बांग्लादेश के ढाका जिले के कदमतली जतावाली थाना अंतर्गत मिराज नगर गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाशी में 1 हजार 990 नेपाली करेंसी ,1 मोबाइल सेट, 8 सिम कार्ड सहित अन्य समान बरामद किया गया है। 


प्राथमिकी के अनुसार अभियुक्त वर्षों से नेपाल के लहान में रहता है। वो अपने आप को नेपाली नागरिक कहता है। आरोपी नेपाल के ललितपुर ,काठमांडू एवं लहान में कपड़े की दुकान चलाता है जबकि गिरफ्तार शमसुदा खुद को नेपाली नागरिक बता रहा है। जबकि उसके पास नेपाली नागरिकता नहीं है। उनके पास से बांग्लादेशी नागरिकता से सम्बंधित कागजात बरामद किये गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट...