धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
29-Dec-2023 03:34 PM
By First Bihar
DESK: इंडो-नेपाल बॉर्डर के पास रक्सौल स्थित मैत्री पुल पर सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एसएसबी ने गैंगस्टर शाकिर रेजा उर्फ आसिफ अली को दबोचा है। मोस्ट वांटेड आसिफ अली पर नेपाल में पाकिस्तानी फंडिंग करने वाले और भारत में हवाला का पैसा पहुंचाने का आरोप है।
आसिफ के खिलाफ भारत और नेपाल में कई मामले दर्ज है वह फिर नेपाल भागने के फिराक में था। इसके पास से 12 अलग-अलग पहचान पत्र बरामद किया गया जिसमें दो आईडी में उसका नाम शाकिर रेजा लिखा हुआ है जबकि अन्य पहचान पत्रों में आसिफ अली नाम लिखा हुआ है। आसिफ अली कटिहार के कदवा थाना क्षेत्र के शाहनगर कुजीबाना गांव का निवासी है।
जिसकी पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। वह भारत और नेपाल के जेलों में सजा भी काट चुका है। वह अक्सर भारत से नेपाल जाया करता था। जब भी उसे पुलिस का खतरा लगता वो नेपाल भाग जाता और कुछ दिन बाद फिर भारत चला आता था। उसके पीछे पुलिस और जांच एजेंसियां हाथ धोकर पड़ी हुई थी उसे पकड़ने के लिए कई बार जाल बिछाया गया लेकिन वह हर पर निकल पड़ता था लेकिन इस बार चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के दौरान उसे एसएसबी के जवानों ने धड़ दबोचा।