Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
13-Aug-2023 10:03 AM
By First Bihar
GAYA : पूरे देश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाना है। इसको लेकर सभी तैयारियां कर ली गई है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राजधानी पटना सहित पुरे प्रदेश को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस बीच अब एक बहुत बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बिहार के गया में एक बम ब्लास्ट हुआ है जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बम ब्लास्ट के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है वहीं घटना की सूचना मिलते ही बम निरोधी दस्ता और पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, गया के शेरघाटी प्रखंड के गोपालपुर गांव में राइस मिल के पास एक इ-रिक्शे में बम फटने से चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।इस दौरान रिक्शे में सवार दो लोग भाग निकले। हालांकि, यह घटना शनिवार की देर शाम की बताई जा रही है।
वही,इस घटना में घायल युवक व ड्राइवर को पुलिस अपने कस्टडी में रख इलाज करा रही है। इ-रिक्शे के चालक मोहब्बतपुर गांव निवासी विजय मांझी ने बताया कि गोपालपुर में तीन लोग बैठे और आगे चलने के लिए कहा। जैसे ही गोपालपुर गांव में राइस मिल के पास पहुंचे, बम फटा व इ- रिक्शे के परखचे उड़ गये।
इधर, इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन काफी अलर्ट हो गई है और चप्पे-चप्पे पर निगरानी बढ़ा दी गई है। आगामी दो दिनों में पूरे बिहार में स्वतंत्रता दिवस का त्यौहार मनाया जाना है ऐसे में इस बम ब्लास्ट को लेकर तमाम तरह की चर्चा उत्पन्न हो गई है। हालांकि गनीमत क्या रहेगी इस बम ब्लास्ट में किसी तरह का कोई अधिक नुकसान नहीं उठाना पड़ा है। फिलहाल पुलिस टीम यह पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर ई-रिक्शा पर बम आया तो कैसे।