ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे

Home / news / Sharda Sinha: इंडिगो की फ्लाइट से आज पटना लाया जाएगा शारदा सिन्हा...

Sharda Sinha: इंडिगो की फ्लाइट से आज पटना लाया जाएगा शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर, दोपहर 12 बजे से लोग करेंगे दर्शन; कल होगा अंतिम संस्कार

06-Nov-2024 09:18 AM

By First Bihar

PATNA : चर्चित गायिका शारदा सिन्हा के निधन से उनके प्रशंसक बेहद आहत हैं। दिल्ली स्थित AIIMS में शारदा सिन्हा ने मंगलवार की रात करीब 10 बजे अंतिम सांस ली है। शारदा सिन्हा का पार्थिक शरीर आज पटना लाया जाएगा। गुरुवार को शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार किया जा सकता है। छठ गीतों से जबरदस्त लोकप्रियता पाने वाली शारदा सिन्हा का निधन भी छठ पर्व के पहले दिन यानी नहाय-खाय के दिन रात में  हुआ।


आज सुबह 9.40 बजे की इंडिगो फ्लाइट से सिंगर के पार्थिव शरीर को पटना लाया जाएगा. मनोज तिवारी ने बताया कि पटना में राजकीय सम्मान के साथ शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार होगा। बुधवार को 12 बजे के बाद शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए पटना में रखा जाएगा। यहां परिवार और इंडस्ट्री के लोग सिंगर को आखिरी विदाई देने आएंगे। 7 नवंबर की सुबह शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार हो सकता है।


अंशुमान सिन्हा ने कहा, 'हमने तय किया है कि मेरी मां (शारदा सिन्हा) का अंतिम संस्कार उसी स्थान पर होगा, जहां मेरे पिता का अंतिम संस्कार हुआ था... इसलिए हम उनका पार्थिव शरीर पटना ले जाएंगे...' अंशुमान सिन्हा ने बुधवार को कहा कि यह परिवार और उनके चाहने वालों के लिए दुख की घड़ी है, क्योंकि उन्होंने छठ पूजा के पहले ही दिन अंतिम सांस ली। अपनी मां को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगी। उन्होंने आगे कहा कि यह सभी के लिए सदमे से भरी बात है। मुझे यकीन है कि उनके चाहने वाले भी मेरी तरह दुखी होंगे। उनका मातृत्व उनके गीतों के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व में भी साफ झलकता था। वह छठ पूजा के पहले दिन हमें छोड़कर चली गईं... वह हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगी...


वहीं, शारदा सिन्हा के निधन के बाद कई हस्तियों ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राज्य के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी शारदा सिन्हा के निधन पर दुख जताया है। इसके अलावा राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका पद्मभूषण शारदा सिन्हा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। 


उन्होंने कहा है कि शारदा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। बिहार कोकिला के नाम से मशहूर शारदा सिन्हा ने हिंदी के अतिरिक्त मैथिली, भोजपुरी, बज्जिका एवं मगही संगीत को अपनी सुरीली आवाज से एक अलग पहचान दी। राज्यपाल ने स्व. शारदा सिन्हा के आत्मा की चिर शांति एवं उनके परिजनों और प्रशंसकों को इस दुख की घड़ी में धैर्य, साहस और संबल प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।


जबकि सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार कोकिला शारदा सिन्हा मशहूर लोक गायिका थीं। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय शारदा सिन्हा की आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों, प्रशंसकों एवं अनुयायियों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। इधर,   शारदा के हिट गानों के यूजर्स क्लिप शेयर कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत फिल्म और म्यजिक जगत से जुड़े लोगों ने शारदा के निधन को सबसे बड़ी क्षति बताया है।