बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
07-Feb-2021 09:02 AM
DESK : इंडियन नेवी के एक जवान की जिंदा जला देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक जवान की पहचान आईएनएस अग्रणी कोयंबटूर में लीडरशीप ट्रेनिंग एस्टेबलिस्मेंट में तैनात 27 वर्षीय सूरज कुमार दूबे के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार सूरज पिछले 6 दिनों से लापता था. घटना महाराष्ट्र के पालघर जिले की है. लोगों के अनुसार सूरज जख्मी हालत में मुंबई के नाले में मिले. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.
बताया जा रहा है कि सूरज 30 जनवरी को छुट्टी बिताकर ड्यूटी ज्वाइन करने कोयंबटूर जा रहे थे. 30 जनवरी की शाम रांची से प्लेन से वह हैदराबाद पहुंचे. लेकिन हैदराबाद से वह रात को अचानक लापता हो गए. उनके दोनों मोबाइल लगातार स्विच ऑफ आ रहे थे. परिजनों ने उनकी गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था और पलामू एसपी से जवान को ढूंढने के लिए गुहार लगाई गई थी. पलामू पुलिस ने हैदराबाद पुलिस से संपर्क करके जवान को ढूंढने की कोशिश शुरू की. इसी बीच जवान मुंबई में जख्मी हालत में मिले.
डॉक्टरों के अनुसार काफी जल जाने के कारण उनकी मौत हो गई. मुंबई पुलिस से बातचीत करने पर पता चला कि सूरज को जलाकर नाले में फेंक दिया गया था. सूरज की मई में शादी होनी थी. इधर नेवी के जवान सूरज के निधन की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर है. सूरज काफी मेधावी थे. बीते 15 जनवरी को उनकी सगाई हुई थी. मई में उसकी शादी होनी थी.