ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / भारतीय हॉकी टीम को झटका, एक साथ 5 खिलाड़ी निकले कोरोना पॉजिटिव

भारतीय हॉकी टीम को झटका, एक साथ 5 खिलाड़ी निकले कोरोना पॉजिटिव

08-Aug-2020 11:06 AM

DESK : बेंगलुरू में स्पोर्ट्स अथोरिटी ऑफ़ इंडिया (साइ) के राष्ट्रीय खेल उत्कृष्टता केंद्र में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह समेत पांच खिलाड़ियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. ये खिलाडीये खिलाड़ी घर पर ब्रेक के बाद राष्ट्रीय खेल उत्कृष्टता केंद्र में राष्ट्रीय हॉकी शिविर के लिए पहुंचे थे. कप्तान मनप्रीत सिंह के अलावा डिफेंडर सुरेंदर कुमार, जसकरण सिंह, ड्रैग फ्लिकर वरुण कुमार और गोलकीपर कृष्णा बी पाठक को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.

साइ ने बताया कि पॉजिटिव आए इन सभी खिलाड़ियों ने एक साथ यात्रा की थी तो इसकी पूरी संभावना है कि घर से बेंगलुरु पहुंचते हुए उनसे वायरस फैला होग. सभी खिलाड़ियों का शुरुआती टेस्ट निगेटिव पाया गया था लेकिन बाद में मनप्रीत और सुरेंद्र में कोविड-19 के लक्षण दिखाई दिए तो उन्हें और उनके साथ यात्रा करने वाले अन्य 10 खिलाडि़यों का गुरुवार को टेस्ट कराया गया जिसमें से चार कोविड-19 पॉजिटिव निकले हैं.'

ये खिलाड़ी एक महीने से ब्रेक पर थे. इससे पहले लॉकडाउन के कारण दो महीने से अधिक समय तक बेंगलुरू के साइ केंद्र में ही फंसे हुए थे. साइसे जुड़े एक सूत्र ने बताया कि शिविर फिट खिलाड़ियों के लिए 20 अगस्त से शुरू करने वाला है. फिट खिलाड़ी व्यक्तिगत अभ्यास शुरू कर चुके हैं. कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए खिलाड़ी बाद में फिटनेस टेस्ट देने के बाद शिविर से जुड़ेंगे.

फिलहाल, शिविर के लिए रिपोर्ट करने वाले मनप्रीत सहित सभी खिलाड़ी स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार क्वारंटाइन में रह रहे हैं और वायरस के संक्रमण की संभावना को रोकने के लिए उन्हें एहतियाती कदम के अनुसार अलग रखा गया है.