ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / भारत Vs न्यूजीलैंड : सेमीफाइनल के लिए आज अहम मुकाबला, दोनों टीमों के...

भारत Vs न्यूजीलैंड : सेमीफाइनल के लिए आज अहम मुकाबला, दोनों टीमों के लिए 'करो या मरो' की स्थिति

31-Oct-2021 09:08 AM

DESK : आज टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत और न्यूजीलैंड का आमना-सामना होगा. दोनों टीमें सुपर-12 राउंड के 16वें मुकाबलें में टकराएंगी. यह मैच शाम साढ़े सात बजे से दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी मौजूदा राउंड में दूसरी बार मैदान पर उतरेंगे. दोनों ही टीमों को अपने-अपने पहले मैच में पाकिस्तान से हार झेलनी पड़ी थी. पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया था जबिक न्यूजीलैंड को 5 विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा. ऐसे विराट सेना और कीवी टीम जीत की राह पर लौटने की फिराक में होंगी. 


ग्रुप-2 का हिस्सा भारत और न्यूजीलैंड के लिए यह 'करो या मरो' का मुकाबला होगा, क्योंकि जो भी टीम हारेगी उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो जाएगी. भारत फिलहाल अपने ग्रुप की अंक तालिका में पांचवें और न्यूजीलैंड चौथे नंबर पर है. वहीं, पाकिस्तानी टीम लगातार तीन मैच जीतकर अंतिम चार में लगभग अपनी जगह पक्की कर चुकी है. अब सिर्फ एक स्थान खाली है, जिसके लिए कड़ा संघर्ष है. बता दें कि ग्रुप में टॉप-2 में रहने वाली टीमों को ही सेमीफाइनल में एंट्री मिलेगी. 


बता दें कि भारत को न्यूजीलैंड के ऊपर किसी ICC इवेंट में 2003 के बाद से कोई जीत नहीं मिली है. पिछले वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल (2019) और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (2021) में भारत को न्यूजीलैंड ने ही हराया था. टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का दो बार सामना हुआ है और दोनों ही बार न्यूजीलैंड ने ही जीत हासिल की थी. 


आज के मुकाबले में भारत की तरफ से विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार/शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह खेलेंगे. वहीं, न्यूजीलैंड टीम की तरफ से केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिचेल, डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, जिम्मी नीशम, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी/एडम मिल्ने, ट्रेंट बोल्ट मैदान में उतरेंगे.