ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी

Home / news / आज पूरा होगा भारत-न्यूजीलैंड का बचा हुआ मैच, अब बल्लेबाजों की बारी

आज पूरा होगा भारत-न्यूजीलैंड का बचा हुआ मैच, अब बल्लेबाजों की बारी

10-Jul-2019 08:17 AM

By 3

DESK : टीम इंडिया आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप-2019 में इतिहास रचने से महज एक कदम की दूरी पर है. मंगलवार को हुए मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने अपना काम कर दिया है. अब आज होने वाले खेल में बल्लेबाजों की बारी है. यदि विराट की सेना बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन करती है तो भारत सीधे फाइनल में पहुंच जाएगा. बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 का पहला सेमीफाइनल मैनचेस्टर के ओल्ड टैफर्ड मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को खेला जा रहा था. तभी बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो पाया. अब यह मैच आज यानी रिजर्व डे को खेला जाएगा. यह मैच आज वहीं से शुरू होगा जहां मंगलवार को रुका था. मैच दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा. आईसीसी वर्ल्ड कप में नॉकआउट दौर में रिजर्व डे का प्रावधान है. इस नियम के मुताबिक, मैच की तारीख वाले दिने अगर मैच पूरा नहीं हो पाता है तो अगले दिन मैच वहीं से शुरू किया जाएगा जहां से पहले दिन खत्म हुआ था. अगर रिजर्व डे वाले दिन में भी मैच पूरा नहीं हो पाता है तो भारत फाइनल में जाएगा क्योंकि वह पॉइंट टेबल में न्यूजीलैंड से आगे है. मंगलवार को न्यूजीलैंड की टीम 46.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 211 रन बना चुकी थी.