ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस

न्यूजीलैंड में आज इतिहास रचने उतरेगा भारत, ये होगी प्लेइंग इलेवन टीम!

 न्यूजीलैंड में आज इतिहास रचने उतरेगा भारत, ये होगी प्लेइंग इलेवन टीम!

29-Jan-2020 09:10 AM

DESK : इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच हो रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज हेमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा. 

आज होने वाली टी-20 इंटरनेशनल मैच अगर भारत जीत जाता है तो सीरीज पर कब्जा करने के साथ ही वह न्यूजीलैंड की धरती पर इतिहास रच देगा. पांच मैचों की हो रही सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से मात दी थी तो वहीं दूसरे मैच में 7 विकेट से जीतकर भारत ने सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली थी. 

आज होने वाले मैच में संभावित प्लेइंग इलेवन:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर.

न्यूजीलैंड: मार्टिन गप्टिल, कॉलिन मुनरो, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर, हामिश बेनेट.