ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / पहले T20 में भारत को मिली बड़ी जीत, न्यूजीलैंड को 6 विकेट से...

पहले T20 में भारत को मिली बड़ी जीत, न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया

24-Jan-2020 03:59 PM

DESK : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया. ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर भारतीय टीम ने मेजबान टीम को धूल चटाया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 203 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में टीम इंडिया ने 19 ओवर में 4 विकेट गंवा कर लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम इंडिया के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 58 रनों की पारी खेली. केएल राहुल ने 56 रन बनाए जबकि कोहली ने 45 रनों की पारी खेली. 

भारतीय बल्लेबाजी शुरू में लड़खड़ाती हुई नजर आई. भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा  7 रन बनाकर आउट हुए. 16 रनों के कुल स्कोर भारत को जोरदार झटका लगने के बाद केएल राहुल और विराट कोहली ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 99 रनों की पार्टनरशिप की. केएल राहुल 27 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. राहुल ने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के जमाए. राहुल को आउट कर ईश सोढ़ी ने भारत को दूसरा झटका दिया.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 203 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य दिया था. न्यूजीलैंड की तरफ से कोलिन मुनरो ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए. वहीं, रॉस टेलर ने 54 रन बनाए. जबकि कप्तान केन विलियमसन ने 51 रनों की पारी खेली. भारत की ओर से युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा ने एक-एक सफलता हासिल की. मोहम्मद समी और शिवम दुबे काफी महंगे साबित हुए. शमी ने चार ओवर में 53 रन खर्च किए जबकि शिवम ने तीन ओवर में 44 रन दिए.