ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले

Home / news / वनडे सीरीज में भारत की हार, ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे मैच में 51 रन...

वनडे सीरीज में भारत की हार, ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे मैच में 51 रन से हराया

29-Nov-2020 07:55 PM

DESK :  ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कंगारू टीम  करने गई भारतीय टीम वनडे सीरीज हार गई है. एकदिवसीय श्रृंखला के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 51 रनों से करारी शिकश्त देकर सीरीज पर कब्ज़ा जमा लिया. टीम इंडिया विदेशी जमीन पर लगातार दूसरी वनडे सीरीज हारी है. पिछली बार फरवरी में न्यूजीलैंड ने अपने घर में टीम इंडिया को 3-0 से हराया था. 


रविवार को भारत को 51 रन से हराया बल्कि तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी हासिल कर ली. इस सीरीज में शानदार फॉर्म में चल रहे स्टीव स्मिथ के 64 गेंद में बनाए गए शतक के बूते ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 389 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इस विशाल स्कोर के जवाब में भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 338 ही बना पाई. 


भारत की तरफ से अपना 250वां वनडे खेल रहे कप्तान विराट कोहली ने 87 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 89 रन बनाए और अपने 44वें शतक से 11 रन दूर रह गए. हालांकि अपनी इस पारी से भारतीय कप्तान ने तीनों फॉमेर्ट में 22 हजार रन पूरे करने की उपलब्धि हासिल कर ली. विराट यह कारनामा करने वाले दुनिया के आठवें खिलाड़ी बन गए हैं.


इस मैच में भारतीय ओपनर मयंक अग्रवाल (28) और शिखर धवन (30) ने 58 रन की पार्टनरशिप कर अच्छी शुरुआत दी थी. इसके बाद दोनों बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट गए. इसके बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए 93 रन की पार्टनरशिप कर पारी को संभाला. हालांकि, अय्यर 38 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.


इसके बाद कोहली ने लोकेश राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए 72 रन की पार्टनरशिप की. कोहली के आउट होने के बाद राहुल ने हार्दिक पंड्या के साथ 5वें विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी की, लेकिन जीत नहीं दिला सके. इससे पहले इस सीरीज के फर्स्ट वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय टीम को 66 रन से हराया था. सीरीज का आखिरी मुकाबला 2 दिसंबर को कैनबरा में होगा.