खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
05-Sep-2022 01:41 PM
DESK : कल यानी रविवार को एशिया कप-2022 के सुपर-4 स्टेज में भारत-पाकिस्तान का आमना-सामना हुआ। इस मैच में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को पांच विकेट से मात दिया, लेकिन इसके लिए सबसे ज्यादा ट्रोल किसी को किया जा रहा है तो वे हैं टीम इंडिया के युवा बॉलर अर्शदीप सिंह। दरअसल, मैच के अंत में उनसे एक चूक हो गई, जिसके कारण पूरी गेम पलट गई।
मैच जब नाज़ुक मोड़ पर पहुंची तब अर्शदीप सिंह से एक कैच छूट गया। इसके लिए अब विकिपीडिया पर उनके पेज पर कुछ परिवर्तन कर दिया गया और वहां ‘खालिस्तानी’ संगठन से संबंध की बात को जोड़ दिया गया। लेकिन, मामले के बाद आईटी मंत्रालय ने विकिपीडिया को नोटिस भेज दिया है।
मामले से जुड़ी जो जानकारी आईटी मंत्रालय की ओर से आई है, उसके मुताबिक़ अर्शदीप सिंह के विकिपीडिया पेज पर खालिस्तान के समर्थन में होने की बात कह दी गई। अब इससे देश का माहौल भी बिगड़ सकता है। साथ ही ये अर्शदीप सिंह के परिवार के लिए भी खतरा हो सकता है।