ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / बिहार : भारत–पाकिस्तान मैच शुरू होने से पहले युवक की गोली मारकर हत्या,...

बिहार : भारत–पाकिस्तान मैच शुरू होने से पहले युवक की गोली मारकर हत्या, घर से घूमने निकला था

04-Sep-2022 10:31 PM

By Srikant Rai

MADHEPURA : रविवार की शाम भारत–पाकिस्तान का क्रिकेट मैच होने की वजह से लगभग हर जगह सन्नाटा पसरा हुआ था लेकिन मैच शुरू होने के ठीक पहले मधेपुरा में बेखौफ अपराधियों ने एक हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। मैच शुरू होने के पहले अपने घर से घूमने के लिए निकले एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। जिस युवक को गोली मारी गई उसकी उम्र तकरीबन 16 साल बताई जा रही है।


घटना मधेपुरा के गम्हरिया थाना इलाके के जोगबनी की है।।आज रविवार की शाम तकरीबन 6:30 बजे युवक घर से निकला था, तभी अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आपसी रंजिश में सुधीर कुमार को गोली मारी गई है। घटना के बाद मृतक सुधीर के पिता दयानंद यादव ने बताया कि उनके के मोबाइल पर उनके साथियों ने फोन कर बुलाया गया और बहियार ले जाकर उन्हें गोली मार दी गई है।घटना जगवनी बहियार स्थित पुल के समीप की बताई जा रही है।


वहीं मृतक सुधीर के पिता दयानंद यादव ने बताया कि तकरीबन दो माह पूर्व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा गम्हरिया थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन भी दिया गया था कि जोगबनी में अपराधियों का जमावड़ा लगा रहता है। थानाध्यक्ष 8 दिन पहले मेरे ही बेटे सुधीर को ही थाना उठाकर ले गए थे। आज मेरे बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई।इस बाबत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में ले लिया गया है, जांच की जा रही है । घटनास्थल से मृतक का मोबाइल और दो खोखा बरामद की गई है।