ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने 4 विकेट से वेस्टइंडीज को हराया, 2-1...

रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने 4 विकेट से वेस्टइंडीज को हराया, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा

23-Dec-2019 07:44 AM

CUTTACK: कटक में खेले गये तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में टीम इंडिया ने रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है. वनडे सीरीज का पहला मैच वेस्टइंडीज ने 8 विकेट से जीता था. वहीं दूसरे वनडे में भारत ने मेहमान टीम को 107 रनों से मात देकर शानदार वापसी की. जिसके बाद कटक में खेले गये निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम ने विंडीज को मात देकर सीरीज अपने नाम कर ली.


इस जीत के साथ ही भारत ने कैरिबियाई टीम के खिलाफ लगातार 10 वनडे सीरीज जीतने का भी रिकॉर्ड बनाया है. तीसरे मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 315 रन बनाए. वेस्टइंडीज ने मैच और सीरीज जीत के लिए भारत को 316 रनों का टारगेट दिया. जवाब में भारत ने 48.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया.


टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा और केएल राहुल ने धमाकेदार शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 122 रन जोड़ दिए. 22वें ओवर में जेसन होल्डर ने रोहित शर्मा को शाई होप के हाथों कैच आउट करा दिया. रोहित शर्मा 63 रन बनाकर आउट हुए. रोहित ने अपनी 63 गेंदों की पारी में 8 चौके और एक छक्का जमाया. लोकेश राहुल 77 रन बनाकर आउट हुए. श्रेयस अय्यर 7 रन बनाकर आउट हुए तो ऋषभ पंत 7 रन बनाकर कीमो पॉल की गेंद पर बोल्ड हो गये. वहीं कप्तान विराट कोहली 85 रन बनाकर आउट हुए. रवींद्र जडेजा ने नाबाद 39 और शार्दुल ठाकुर ने नाबाद 17 रन बनाए. दोनों ने नाबाद 30 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत दिला दी. जडेजा ने कोहली के साथ छठे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की थी.