खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
10-Jan-2020 10:41 PM
PUNE : टीम इंडिया ने आखिरी टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को मात देकर सीरीज पर 20 से कब्जा कर लिया है। पुणे में खेले गए आखिरी टी-20 मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 78 रनों से मात दे डाली है। अंतिम मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए जबकि 202 रनों का लक्ष्य हासिल करने उतरी श्रीलंका की टीम 15.5 ओवरों में केवल 123 रनों पर ढेर हो गई।
भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी-20 मुकाबले की सीरीज पर टीम इंडिया ने कब्जा कर लिया। दोनों देशों के बीच पहला मुकाबला गुवाहाटी में बारिश और गीली पिच के कारण रद्द हो गया था। इंदौर में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त ले रखी थी।
अंतिम टी-20 मुकाबले में भारत की तरफ से केएल राहुल ने 36 गेंदों पर 54 रन बनाए जबकि शिखर धवन ने 36 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली। विराट कोहली ने 17 गेंदों पर 26 और मनीष पांडे ने 18 गेंदों पर 31 रन बनाए।