ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / विशाखापट्टनम टेस्ट में भारत की जीत, साउथ अफ्रीका को दी 203 रनों से...

विशाखापट्टनम टेस्ट में भारत की जीत, साउथ अफ्रीका को दी 203 रनों से मात, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

06-Oct-2019 01:56 PM

VISHAKHAPATTNAM: विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 203 रनों से करारी शिकस्त दी है. इस जीत के साथ ही भारत ने तीन टेस्ट मैचों की शृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है. जीत के लिए 395 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 191 रन बनाकर आउट हो गई. दक्षिण अफ्रीका के पुछल्ले बल्लेबाजों ने अंत में बेहतरीन बैटिंग कर भारत को जीत के लिए काफी इंतजार कराया. 

मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी

भारत की तरफ से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में अफ्रीका के पांच विकेट चटकाए जबकि रवींद्र जडेजा ने चार विकेट लिए वहीं आर अश्विन को एक विकेट मिला. इससे पहले भारत ने दूसरी पारी 323/4 बनाकर घोषित कर दी. इसके बाद दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 395 रनों का लक्ष्य दिया.

दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब

जीत के लिए 395 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी और एक समय तो उसके 8 विकेट महज 84 रनों पर गिर गए थे. बाद में पुछल्ले बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया और नौवें विकेट की साझेदारी में 91 रन जोड़े. दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर सेनुराम मुथ्थूस्वामी ने दूसरी पारी में नाबाद रहते हुए 49  रन बनाए जबकि डी पीड ने सबसे ज्यादा 56 रनों का योगदान दिया. हालांकि इन दोनों का संघर्ष भी काम नहीं आया और भारत ने यह मैच 203 रनों से जीत लिया.

रोहित ने जमाया दोनों पारियों में शतक

इससे पहले भारतीय टीम की तरफ से ओपनर रोहित शर्मा ने मैच की दोनों पारियों में शानदार शतक बनाकर रिकॉर्ड बनाया. पहली पारी में ओपनिंग बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने भी अपना पहला दोहरा शतक जमाया.